फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: PM के किसान संवाद को चुनौती, DM को सौंपा जाएगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, यहां पढ़ें पूरा मामला

Fri, 14 Jun 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 16 जून तक प्रधानमंत्री से संवाद हेतु सार्थक सूचना नहीं मिली तो 17 जून को एक लाख हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को देकर सवाल खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
बैठक करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता विनय शंकर राय 'मुन्ना' की अध्यक्षता में मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर, काशी द्वार, रिन्ग रोड फेज 2, जीटी रोड आवासीय योजना, स्पोर्ट्स सिटी, वैदिक सिटी, वरूणा बिहार, विद्या निकेतन, गोबर गैस प्लांट, वर्ल्ड सिटी एक्सपो, मेडिसिटी योजना से प्रभावित किसानों को लेकर बैठक हुई।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा वाराणसी के बैनर तले वाराणसी की 11 किसान विरोधी योजनाओं से पीड़ित किसान लामबंद होकर अपने वैधानिक हक-हकूक के लिए निर्णायक संघर्ष हेतु संकल्प के साथ व्यापक रणनीति बनाई।

संचालन संतोष कुमार पटेल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सतीश पटेल ने दिया। धरना को फतेनरायन सिंह पटेल, राजीव कुमार, उदय प्रताप पटेल, खटाई लाल शर्मा, विजय शंकर पाण्डेय, मेवा लाल, रतन लाल सेठ, राजेन्द्र पाल, राधेश्याम पाल, अंशु उपाध्याय, कृष्ण प्रसाद पटेल, जय प्रकाश, राहुल पटेल, प्रेम शाह, दिनेश तिवारी , धीरू यादव ने सम्बोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें