फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेरह दिन बाद नए समय पर चली ओपीडी, मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में ओपीडी 13 दिन बाद सोमवार को नए समय (सुबह 9 से 3 बजे तक) पर चली। अस्पताल के साथ ही सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चली ओपीडी में करीब छह हजार से अधिक मरीजों ने इलाज करवाया। चार हजार से अधिक नए पर्चा कटे। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक जांच काउंटर से लेकर ओपीडी हाल तक मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में पहले ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक था। पिछले दिनों 22 जुलाई को एक आदेश जारी कर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित कर दिया गया था। इसमें जहां पर्चा काउंटर पर दोपहर 12 बजे तक पर्चा बनता था वहीं ओपीडी में भी केवल 12 बजे तक पंजीकरण होता था। सोमवार को सुबह पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही कई मरीज लाइन लगाकर खड़े हो गए। सुबह 8 बजे ओपीडी में पंजीकरण शुरू हुआ। 9 बजे से डॉक्टरों ने देखना शुरू किया।
आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए ही ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया गया है। ओपीडी में जब तक मरीज रहेंगे, तब तक डॉक्टर देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें