फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ही पिछड़ा, दलित समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की वास्तविक संरक्षक : प्रकाश पाल

विज्ञापन
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्
विज्ञापन
विपक्ष के पीडीए का मतलब ''''पक्का दलाल अराजक'''' है, जो समाज को विभाजित कर सत्ता प्राप्त करना चाहता है। हमें समाज को जागरूक करना है कि यह गठबंधन पुनः दलित, पिछड़े और वंचित समाज के हितों को प्रभावित करने की तैयारी में है। यह बातें बृहस्पतिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। हमें इस जिम्मेदारी को अवसर में बदलते हुए वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। प्रदेश का 55 प्रतिशत पिछड़ा समाज भाजपा की विजय यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी यह समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और वंचित समाज को सम्मान देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा है। भाजपा ने पिछड़े समाज को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि विकास यात्रा का सहभागी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के मुखिया आज सार्वजनिक मंचों पर अपनी पार्टी का नाम लेने से बच रहे हैं और ''''पीडीए'''' के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर संजय भाई पटेल (प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), चिरंजीवी चौरसिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), ज्योति सोनी, प्रदेश मंत्री प्रवीण कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रमुख विजय गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी तथा संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें