फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन-4.0 में इस नियम का पालन करने पर ही मंदिरों में कर सकेंगे दर्शन

Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ की आरती । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉक डाउन-4 में मिलने वाली छूट में लोग मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। बृहस्पतिवार को पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी और एवं स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में प्रमुख मंदिरों के महंतों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए विचार विमर्श किया। 

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि 15 जून तक मानसून के आने की संभावना है। ऐसी स्थिति में शहर में कहीं भी सड़क पर पानी नहीं रुकना चाहिए। नालों की सफाई युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर नगर निगम सुनिश्चित कराएं। उचित मूल्य की दुकानों पर घटतौली की शिकायतों को दूर कराने के लिए नियमित जांच कराई जाए।

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किसानों के उत्पादों, विशेषकर सब्जियों की बिक्री में बिचौलियों का हस्तक्षेप समाप्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसान से सब्जी सट्टी में 80 पैसे प्रति किलो नेनुआ खरीद कर उसे 5 रुपये प्रति किलो बाजार में बेचा जा रहा है। उन्होंने ओवरहेड टैंकों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सूची तैयार करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर श्रमिकों को चेहरा ढकने के लिए मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन आदि उपलब्ध कराएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

समस्या के समाधान में जलकल करता है देरी

विधायक कैंटोंमेंट सौरभ श्रीवास्तव ने जलकल विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि सूचना दिए जाने के बावजूद समस्याओं के समाधान में विभाग के अधिकारी बिना वजह विलंब करते हैं। 

अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं : डॉ. नीलकंठ

डॉ. नीलकंठ तिवारी और रविंद्र जायसवाल ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का पालन सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए वाराणसी जिला प्रशासन की प्रशंसा की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नगर आयुक्त गौरांग राठी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी सहित अन्य अधिकारियों को पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें