फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि तक सुगम दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं की जा सकेगी। 15 और 16 फरवरी को किसी भी तरह की टिकट बुकिंग निलंबित कर दी गई है, और इसके बाद की टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, मंदिर में बने काउंटरों से त्योहारों के अलावा अन्य दिनों के लिए ऑफलाइन टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस महीने मंदिर में हर दिन लगभग तीन लाख भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इस तरह नए वर्ष के पहले 16 दिनों में लगभग 50 लाख लोगों ने दर्शन किए। वहीं, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के बाद भक्तों की भीड़ मंदिर में और बढ़ सकती है। ऐसे में मंदिर की ओर से स्पर्श दर्शन और अन्य विशेष सुविधाएँ बंद रहेंगी। बाबा विश्वनाथ मंदिर में स्लॉट के अनुसार ही प्रतिदिन दर्शन कराए जाते हैं। 300 रुपये लेकर भक्तों को लाइन से इतर विशेष दर्शन की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें