फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन, तीन मई है अंतिम तारीख  

Sat, 03 Apr 2021 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के चारों परिसर में दाखिले की प्रक्रिया तीन अप्रैल से ऑनलाइन हो जाएगी। नए सत्र में बढ़ी हुई सीटों और नए पाठ्यक्रम में भी दाखिले होंगे।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर, गंगापुर, भैरव तालाब और एनटीपीसी परिसर में दाखिले के लिए तीन अप्रैल से तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पांच मई को प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रिंट किया जा सकता है।

 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र छह मई से 12 मई तक और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 मई तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातक की प्रवेश परीक्षा एक जून को मुख्य परिसर और गंगापुर परिसर में आयोजित की जाएगी। स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा एक जून से नौ जून तक आयोजित की जाएगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 12 से 18 जून तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें