फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय: पांच दिन ऑनलाइन प्रवेश का मौका, वाराणसी सहित सात जिले में हैं 265 अध्ययन केंद्र

Fri, 09 Oct 2026 11:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय में 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रवेश का मौका है। वाराणसी सहित सात जिले में 265 अध्ययन केंद्र हैं। ऐसे में 64 कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़े वाराणसी समेत अन्य जिलों के अध्ययन केंद्रों में दाखिले की अंतिम तिथि तय कर दी गई है। विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य कोर्स में 13 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास केवल पांच दिन का ही समय बचा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र से वाराणसी सहित सात जिले (वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र एवं गाजीपुर) में करीब 265 अध्ययन केंद्र जुड़े हैं। यहां विभिन्न कोर्स में विद्यार्थी दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इस सत्र में दाखिले के लिए सात अक्तूबर की तिथि तय की गई थी। अब विश्वविद्यालय की ओर से उसे बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दिया गया है। 

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र के छूटे हुए छात्रों को पुनः अवसर प्रदान करते हुए री-रजिस्ट्रेशन सुविधा प्रारंभ की है। इससे पुराने छूटे हुए छात्र जो किन्हीं कारण से अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे वे दोबारा रजिस्ट्रेशन कराकर कोर्स पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एयर शो की तैयारी: गंगा तट को समतल करने में लगे 100 मजदूर और 12 मशीनें, अस्थायी टेंट और बिजली के खंभे लगे
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि इस साल 64 विषयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले हो रहे हैं। छात्र अपनी अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं यूजीसी डेब आईडी बनाने के पश्चात ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। 24 परास्नातक कार्यक्रमों, छह स्नातक कार्यक्रमों, सात डिप्लोमा कार्यक्रमों के साथ ही 10 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश हो रहा है। विश्वविद्यालय ने चार नए विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। इसमें एमए लोक प्रशासन, एमए/एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी जूलॉजी और एमएससी बॉटनी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें