फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सस्ते दामों में प्याज खाने के लिए करना पड़ेगा एक सप्ताह का इंतजार

Wed, 11 Dec 2019 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्याज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्याज का भाव अगले सप्ताह से कम हो सकता है। कारण, अब प्रयागराज से प्याज आनी शुरू हो गई है। राजस्थान के अलवर से भी प्याज की खेप आ रही है। आढ़तियों ने बताया कि नासिक से पुराने प्याज की आवक ठप है, लेकिन तीन-चार दिन बाद आवक शुरू हो जाएगी। आवक में बढ़ोत्तरी होने से सप्ताह भर बाद प्याज के दाम गिरने लगेंगे। 

विज्ञापन


आढ़तियों के अनुसार, पिछले दो दिनों से प्रयागराज के फतेहपुर और खागा से प्याज आ रही है। मंगलवार को पहड़िया मंडी में 70 से 80 रुपये किलो में प्याज बिका। वहीं, शहर अन्य मंडियों में प्याज का भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलो रहा।

आढ़ती नंदलाल जायसवाल ने बताया कि सप्ताह भर बाद प्याज के दाम में गिरावट आएगी, क्योंकि अब प्रयागराज से भी प्याज की नई खेप आनी शुरू हो गई है। गुणवत्ता ठीक होने से ग्राहक इसे पसंद भी कर रहे हैं। अभी एक-दो गाड़ी माल आ रहा है, लेकिन सप्ताह भर बाद इनमें बढ़ोत्तरी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती सुरेश सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे प्याज की आवक में सुधार हो रहा है। मंडी में 70-80 रुपये प्रति किलो में प्याज बिक रहा है। इस सप्ताह विदेश से भी प्याज की खेप आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें