फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जला एक साल का मासूम: चिंगारी से लगी आग में जली सात झोपड़ियां, मंजर देखकर सिहर जाएंगे

Tue, 17 Jan 2023 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इकलौते पुत्र की मौत से संतोष बनवासी और उनका परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। एएसपी सुखराम भारती ने उन्हें ढाढस बंधाया और संतोष को आवास, पट्टे की जमीन और प्रति बकरी तीन हजार रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चंदौली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में चकिया कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूं ग्राम पंचायत के बैरा गांव की बनवासी बस्ती में सोमवार की शाम अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। एक-एक कर सात झोपड़ियां जलने लगीं। जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक झोपड़ी में सो रहे संतोष बनवासी के एक वर्षीय इकलौते पुत्र मिंटू की मौत हो गई। वहीं पांच बकरियां भी जलकर मर गईं। गांव पहाड़ी क्षेत्र में हाने से प्रधान द्वारा भेजे व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। 

विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत से संतोष बनवासी और उनका परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। एएसपी सुखराम भारती ने उन्हें ढाढस बंधाया और संतोष को आवास, पट्टे की जमीन और प्रति बकरी तीन हजार रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बकरियों को भी पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें