फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में एक वार्ड और हो गया कम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पंचायत के वार्डों के परिसीमन के बाद एक और वार्ड कम हो गया है। जिला पंचायत के पहले जहां 48 वार्ड थे। अब 40 वार्ड हो गए हैं। दरअसल 79 राजस्व गांव नगर निगम सीमा में शामिल हो गए थे। इसके बाद 9 और राजस्व गांव को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया है । इसके चलते पहले सात और बाद में एक और वार्ड जिला पंचायत में कम हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में जिले की 66 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। नए परिसीमन के चलते इन गांव में प्रधानी का चुनाव नहीं होगा।
2011 की जनसंख्या के आधार पर पंचायत के वार्डों का परिसीमन तय किया गया है। 3 ब्लॉक के 66 गांव और चार गांव आंशिक रूप से शहरी सीमा में शामिल हो चुके हैं। इनके चलते ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन बदला है।
नगर निगम सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। इन आपतियों का निस्तारण 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 3 से 6 जनवरी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम -
जिला पंचायत : 50 हजार की आबादी पर एक वार्ड
क्षेत्र पंचायत : दो हजार की आबादी पर एक वार्ड
ग्राम पंचायत : 1-2 हजार की आबादी पर 11 वार्ड
2-3 हजार की आबादी पर 13 वार्ड
3 हजार की आबादी से उपर 15 वार्ड
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें