फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किशोरी से एकतरफा प्यार, शादी से इन्कार पर खाया विषाक्त पदार्थ, पुलिस कर रही जांच

Sat, 14 Jun 2025 08:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

युवक के विषाक्त खाने के बाद घर में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार एक तरफा प्यार में इन्कार के बाद इसने ये कदम उठाया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुरी चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक एक किशोरी से एकतरफा प्रेम करता है। उसने शादी से इन्कार कर दिया तो युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, किशोरी ने परिजनों के साथ मिर्जामुराद थाने जाकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक आए दिन उसे रास्ते में परेशान करता है। शनिवार की सुबह युवक उसके दरवाजे पर आया और शादी करने के लिए कहने लगा। मना करने पर युवक ने डॉयल 112 पर फोन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

आनन-फानन में पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जक्खिनी स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। वहीं युवक की करतूत से परेशान किशोरी और उसके परिजन मिर्जामुराद थाने जाकर उसके खिलाफ तहरीर दिए। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें