वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश न लगा पाने पाने की कीमत आखिरकार थाना प्रभारी को चुकानी पड़ी। एसएसपी ने रविवार की सुबह लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय को निलंबित कर दिया।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि निर्देशों के अनुरूप कार्य न करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही भेलूपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतिया और शिवपुर थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।