दोनों को शहर के एक नर्सिंग होम में ले जा रहे थे कि रास्ते में ही नसीम की मौत हो गई। फिरोज को शहर के प्रकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर नसीम की मौत के बाद उसके परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
जानकारी पाकर पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोस्टमार्टम होने की अनिवार्यता बताते हुए परिवार वालों को पोस्टमार्टम कराने के लिए की सलाह दी, तब जाकर परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।