फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sonbhadra: जिले में बढ़ रहा कोरोना, सात कोरोना योद्धा समेत 29 लोग मिले पॉजिटिव

Tue, 28 Jul 2020 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। मंगलवार को जिले में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही सोनभद्र जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 477 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। पॉजिटिव मिले लोगों में 302 ठीक हो चुके हैं, वहीं अब एक्टिव केस 175 हो गए हैं।


इस बीच मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी हैं। जिले में सोमवार को शाम तक 13,349 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से मंगलवार को दोपहर तक तक 12,786 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 477 पॉजिटिव और 12,309 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को पॉजिटिव मिले लोगों के आवास और आसपास के स्थानों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें