फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस का एक्शन: चोरी की सात बाइक के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ सात केस पहले से दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 10:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से नकली नंबर प्लेट, मास्टर चाबी व अन्य सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी (काले शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरजनपदीय वाहन चोरी के आरोपी को कैंट पुलिस ने मंगलवार रात नदेसर के छोटी कटिंग मैदान के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की सात बाइक, नकली नंबर प्लेट, मास्टर चाबी और औजार बरामद हुआ। 

विज्ञापन


आरोपी रामप्रवेश यादव चंदौली के इलिया का रहने वाला है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी पर चंदौली और वाराणसी में चोरी और लूट के सात केस दर्ज हैं। कैंट थाना क्षेत्र में भी बाइक चोरी की थी। 

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक को कम दाम पर अलग-अलग जगहों पर बेचता था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें