फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश एक चुनाव: युवा संसद में उठा मुद्दा..., विकसित भारत को लेकर हुई गंभीर चर्चा; बोले- योजनाओं को मिलेगी गति

Fri, 21 Mar 2025 03:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दो दिवसीय युवा संसद में युवाओं ने देश की राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। युवाओं ने कहा कि एक देश एक चुनाव प्रक्रिया से भारत को काफी लाभ मिलेगी। सरकारी योजनाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
यूपी काॅलेज में आयोजित युवा संसद के दाैरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

One Nation One Election: यूपी कॉलेज में दो दिवसीय युवा संसद का गुरुवार से शुभारंभ हुआ। इस दौरान एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर चर्चा हुई। युवा संसद के आयोजन के लिए शासन की ओर से यूपी कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है। इसमें वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर, आजमगढ़ के प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


यूपी कॉलेज में 'एक देश एक चुनाव : विकसित भारत के लिए मजबूत मार्ग' विषय पर दो दिवसीय युवा संसद के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि इससे पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है। साथ ही चुनावों में होने वाले खर्च को भी बहुत सीमा तक कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन


कहा कि एक देश और एक चुनाव की संकल्पना को व्यावहारिक रूप देने से जहां एक ओर देश में राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर, सरकारी योजनाओं की निरंतरता से देश के विकास की गति को और भी तेज किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने युवा संसद के आयोजन का मुख्य उद्देश्य' एक देश एक चुनाव' की अवधारणा के बारे में देश की जनता, विशेषकर युवाओं को जागरूक किया जा सके। गुरुवार को 'युवा संसद' में कुल 70 प्रतिभागियों में से 42 ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में प्रो. अंशू मिश्रा (श्री बलदेव पी.जी.कालेज, वाराणसी), प्रो. सुधीर कुमार राय (उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी), डाॅ. जितेंद्र कुमार सिंह (हिंदू कालेज, जमनिया), डाॅ. शिव शंकर यादव (जीडी बिनानी पीजी कालेज, मीरजापुर) तथा डाॅ. अजय कुमार बरनवाल (बीएचयू) उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें