फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को एक और मौका

Tue, 24 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिन लोगों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनके लिए चुनाव आयोग की ओर से एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में चुनाव कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के पहले तक फ ार्म-6 बीएलओ या चुनाव कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया। 
उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरण सुनिश्चित कराएं। वितरित किए जा चुके मतदाता फोटो पहचान पत्र का क्रास चेक भी कराएं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 50 फीसदी से कम हुए मतदान वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर होने वाले वॉल राइटिंग कार्य को 26 जनवरी तक तक हर हालत पूरा कर लें। एमवोटर एप में नई मतदाता सूची में अपना नाम देखा जा सकता है।
पहड़िया मंडी के खराब सड़क के मरम्मत का कार्य अब तक शुरू न हो पाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को काम शुरू करने निर्देशित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें