फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirchaura Hospital: MNCU में मां के साथ रह सकेंगे नवजात, 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी यूनिट; खास व्यवस्था

Mon, 25 May 2026 01:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में 24 बेड का मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) बनाया जाएगा। यहां जन्म से एक महीने तक के गंभीर नवजात अपनी मां के साथ रह सकेंगे। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यूनिट छह महीने में तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
मंडलीय जिला अस्पताल में तीमारदारों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में अब जन्म से एक महीने तक के गंभीर नवजातों के इलाज के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में 24 बेड का मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) बनाया जा रहा है, जहां नवजात अपनी मां के साथ रह सकेगा। रविवार को शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विज्ञापन




अस्पताल प्रशासन के अनुसार छह महीने के भीतर यूनिट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से अधिक महिलाओं की डिलीवरी होती है। अब तक जन्म के समय किसी नवजात को समस्या होने पर उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) में भर्ती किया जाता था, लेकिन जन्म के बाद एक महीने तक के बच्चों के लिए अलग से समुचित व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी पूरी व्यवस्था

एमएनसीयू बनने के बाद नवजात को मां से अलग नहीं रहना पड़ेगा। यूनिट में मां और बच्चे दोनों के एक साथ रहने और उपचार की सुविधा होगी। इससे नवजातों की बेहतर देखभाल के साथ माताओं को भी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि शिशु मृत्यु दर कम करने की दिशा में यह यूनिट काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि समय से पहले जन्म लेने वाले और कम वजन वाले बच्चों को यहां विशेष चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

महिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि एमएनसीयू बनने से नवजातों के उपचार में काफी सहूलियत होगी। पहले एनआईसीयू या एसएनसीयू में भर्ती बच्चों को मां से अलग रखना पड़ता था, लेकिन अब मां अपने बच्चे के साथ रह सकेगी। इस दौरान एसआईसी डॉ. नीना वर्मा, डॉ. अलका सिंह, डॉ. जेपी सिंह और सोनू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें