वाराणसी-बलुआघाट मार्ग पर मिल्कोपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह करीब 5 बजे रामरत्ती पोखरा के पहले बाइक से चंदौली जा रहे नवोदय विद्यालय के फालोवर को अज्ञात चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक ओम प्रकाश राम (45) पुत्र वकील राम निवासी ग्राम मधुवी रोहतास बिहार के बताए गए हैं। वह जवाहर नवोदय विद्यालय वैराठ (चंदौली) में फालोवर थे। वह वाराणसी शहर में रहते थे। यहां शहर से ड्यूटी करने जा रहे थे।