फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गेस्ट हाउस में पर्यटक ने लगाई फांसी, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा; कमरे का नजारा देख उड़ गए होश

Sat, 27 Apr 2024 09:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: समाचार लिखे जाने तक भेलूपुर थाने की पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ देवेश्वर गोविंद दास के कमरे की पड़ताल में जुटी हुई थी। पुलिस ने बताया कि देवेश्वर गोविंद दास के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आशंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लखराव क्षेत्र की श्रीराम नगर कॉलोनी स्थित शिवगंगा गेस्ट हाउस के रूम नंबर-102 में ठहरे महाराष्ट्र के एक पर्यटक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने पर्यटक के आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान महाराष्ट्र के अमरावती के इस्कॉन टेंपल कंडेयनपुर, मूर्तिजापुर निवासी देवेश्वर गोविंद दास (37) के रूप में की।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के मैनेजर बृज किशोर ने बताया कि देवेश्वर गोविंद दास गत 22 अप्रैल को काशी भ्रमण के लिए आए थे। शुक्रवार को उनके कमरे में काफी देरी से कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला। आशंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो चादर के फंदे के सहारे देवेश्वर गोविंद दास पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें