फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: भूमि विवाद में गोली मारकर एक की हत्या दो घायल

Mon, 11 Mar 2019 02:55 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहगंज(जौनपुर)
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव में रविवार की देर शाम सवा  दस बजे भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर एक की  हत्या कर दी गई जबकि दो लोग घायल हो गए।  घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव निवासी राम उग्रह दुबे का पड़ोसी से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है । उसी विवाद को लेकर 2 दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी । राम उग्रह दुबे के भाई राम केवल दुबे की पत्नी गीता देवी की 12 दिन पहले मौत हो चुकी है उनकी तेरहवीं 11 मार्च को है। घर में तेरहवीं की तैयारी चल रही थी।

रविवार को कुछ रिश्तेदार भी उनके घर आए थे तभी रात में करीब 10:15 बजे कि पच से सात  की संख्या में लोग राम उग्रह दुबे के घर पर पहुंच गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । गोली लगने से रामउ ग्रह दूबे 65 वर्ष उनके भाई राम केवल दूबे 60 वर्ष और रामकेवल के पुत्र अरविंद दुबे 30 वर्ष घायल हो गए। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

 

सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने राम केवल दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम उग्रह और अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक रामकेवल के पुत्र नीरज का आरोप है।

विज्ञापन

 

 

विपक्षियों ने 2 दिन पहले यह चेतावनी दी थी कि रामकेवल को पत्नी की तेरहवी नहीं करने देंगे उनके धमकी से परिवार के लोग परेशान थे वह खुद बीवी गंज पुलिस चौकी पर जाकर इस बात की शिकायत किए थे कि घर में तेरहवी का कार्यक्रम की तैयारी चल रही है विपक्षी मारपीट की धमकी दे रहे हैं लिहाजा उनकी सुरक्षा की जाए। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें