स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव में रविवार की देर शाम सवा दस बजे भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर एक की हत्या कर दी गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने राम केवल दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम उग्रह और अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक रामकेवल के पुत्र नीरज का आरोप है।
विपक्षियों ने 2 दिन पहले यह चेतावनी दी थी कि रामकेवल को पत्नी की तेरहवी नहीं करने देंगे उनके धमकी से परिवार के लोग परेशान थे वह खुद बीवी गंज पुलिस चौकी पर जाकर इस बात की शिकायत किए थे कि घर में तेरहवी का कार्यक्रम की तैयारी चल रही है विपक्षी मारपीट की धमकी दे रहे हैं लिहाजा उनकी सुरक्षा की जाए। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।