Varanasi News: 12 जून को मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में काशी की 15 और प्रयागराज की एक टीम खेलेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।
फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता बेनिया बाग में 12 जून से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में काशी की 15 और प्रयागराज की एक टीम खेलेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।
विज्ञापन
बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर अशोक कुमार करेंगे। एक दिन में दो मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में 16 मैच ऑफिशियल की मदद ली जाएगी। ट्रॉफी जीतने वाली टीम के अलावा उपविजेता और प्रत्येक मैच के विजेता को आर्थिक पुरस्कार राशि दी जाएगी। पारदर्शिता के लिए मैच की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यूपी फुटबॉल संघ से प्रशिक्षित रेफरी की देखरेख में मैच कराए जाएंगे। इसमें कुल 11 मैच कराए जाएंगे।
पारंपरिक पोशाक में उतरेंगे खिलाड़ी
नूर आलम ने बताया कि बनारस स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक में खेलेंगे। वे लाल रंग की टीशर्ट और लाल रंग की हाफ पेंट में खेलेंगे। बताया कि यहां के खिलाड़ियों ड्रेस का संबंध अंग्रेजी हुकूमत से संबंधित है। अंग्रेज अफसर ने पुलिस लाइन से सिपाहियों के सिर पर बांधे जाने वाले लाल रंग के साफे से 30 खिलाड़ियों के लिए लाल रंग की शर्ट बनवाई थी। आज भी बेनिया के खिलाड़ी वही लाल रंग की जर्सी पहनकर फुटबॉल खेलते हैं।