फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बिजली गिरने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को बिजली गिरने से जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं चार लोग झुलस गए। झुलसने वालों में एक किशोर, एक किशोरी और दो महिलाएं शामिल रहीं। आसपास के लोगों ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से विभिन्न चिकित्सालयों में भ्?ार्ती कराया।
विज्ञापन

वैनी: मांची थाना क्षेत्र के मझुई गांव में शनिवार दोपहर एक बजे बिजली गिरने से रामकृत (25) निवासी मझुई की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में वह हल से खेत की जुताई कर रहा था। उसी समय गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बचने के लिए वह हल खड़ा कर के पास में ही साखू के पेड़ के नीचे चला गया। उसी समय बिजली गिरी और चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
घोरावल: स्?थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्?थानों पर शुक्त्रस्वार की देर रात बिजली गिरने से दो महिलाएं और एक किशोरी झुलस गईं। सभ्?ाी को एंबुलेंस बुलाकर घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सभ्?ाी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तेंदुहार निवासिनी अनूपा देवी (28) पत्नी सुरेश शुक्त्रस्वार की रात घर के बरामदे में बैठी थीं। तेज बिजली गिरने से झुलस गईं। इसी प्रकार लहास गांव निवासिनी मनीषा देवी (25) पत्नी चंदन और रीति (12) पुत्री शिवकुमार घर के बाहर काम रही थीं। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों झुलस गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ गुरुप्रसाद मौर्या ने बताया कि शुक्त्रस्वार रात बिजली की चपेट में आई दो महिलाएं व एक किशोरी झुलसी हैं।
विज्ञापन

दुद्धी: तहसील क्षेत्र के बेलहत्थी गांव के जोगिडीह टोला में शुक्त्रस्वार की रात नौ बजे बिजली गिरने से दिलीप कुमार (15) निवासी बेलहत्थी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। परिवारीजनों ने बताया कि बारिश के दौरान दिलीप घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था, उसी दौरान बिजली गिरी और वह चपेट में आकर अचेत हो गया। मां शांति देवी ने बताया कि तत्काल एंबुलेंस के लिए काल की गई लेकिन खाली नही है, कहकर मना कर दिया गया। किसी तरह किराए के वाहन का इंतजाम कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें