फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के 14 मार्गों पर एक रंग के दिखेंगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मकानों को एक रंग में रंगा जाएगा। विकास प्राधिकरण की ओर से इसके लिए शहर के 14 प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। सभी मकान क्रीम कलर के साथ टेरा कोटा हाइलाइटर में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गाेयल ने बताया कि साल 2021 में 16 जुलाई को शहर के मुख्य मार्गाें पर सड़क के दोनों ओर के भवनों को एक रंग में रंगने का प्रस्ताव दिया गया था। 26 अगस्त 2021 को हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली। मकानों को एक रंग रंगने के लिए जिन मार्गों का चयन हुआ है उनमें संदहां एसटीपी से टीएफसी मोड़, चांदमारी अंडर पास से भोजूबीर सब्जीमंडी, बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट, भोजूबीर चौराहे से आशापुर चौराहा, नदेसर मस्जिद से रथयात्रा, अंबेडकर चौराहे से चौकाघाट, आशापुर चौराहे से सारनाथ मंदिर, चौकाघाट से लहतारा, चौकाघाट से मैदागिन चौराहा, मैदागिन से गोलगड्डा चौराहा, मैदागिन से अस्सी, लहुराबीर से गिरजाघर चौराहा, रथयात्रा से गोदौलिया चौराहा, रथयात्रा से बीएचयू का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें