फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख ने एक बार भी जमा नहीं किया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
1.47 लाख उपभोक्ताओं ने एक बार भी नहीं जमा किया बिजली बिल
विज्ञापन

अप्रैल 2017 से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता चिह्नित, होगी आरसी जारी करने की कार्रवाई
नेवर पेड उपभोक्ताओं पर बकाया है 157.44 करोड़ रुपये का बिल
करीब ढाई लाख गैर सरकारी उपभोक्ताओं में के वल एक लाख उपभोक्ता ही जमा कर रहे हैं बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। बिजली विभाग की ओर से बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि कुछ उपभोक्ता बिल जमा करने को लेकर उदासीन हैं। बिजली बिल जमा न करने वालों के आंकड़े चौंकाते हैं। जिले के 1.47 लाख बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जो चार साल में एक बार भी बिल जमा नहीं किए हैं। ऐसे नेवर पेड उपभोक्ताओं को विभाग ने चिह्नित करते हुए कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की योजना बनाई है।
विद्युत विभाग के अनुसार जिले में करीब ढाई लाख गैर सरकारी बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें महज एक लाख उपभोक्ता ही बिजली बिल जमा कर रहे हैं। 1,47,567 उपभोक्ता ऐसे हैं जो एक अप्रैल 2017 के बाद से अब तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किए हैं। यानी इन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल नहीं जमा किया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि नेवर पेड उपभोक्ताओं की सूची बना ली गई है। राबर्ट्सगंज और पिपरी दोनों खंडों में तैनात कुल 1680 संविदा लाइनमैनों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे प्रतिदिन पांच-पांच कनेक्शन काटें और जो बकाया बिजली बिल है उसे जमा कराएं।उपभोक्ताओं को जहां कोई दिक्कत होती है तो उसके लिए विभागीय अधिकारी सदैव तैयार हैं। कोई भी उपभोक्ता बिल लेकर कार्यालय आएं उसका सुधार कराया जाएगा।
इनसेट
बकाएदारों में सौभाग्य योजना वाले कनेक्शनधारक अधिक
बकाएदारों में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। इन उपभोक्ताओं पर 157 करोड़ 44 लाख रुपये बिल बकाया है। बकायेदारों को चिह्नित करते हुए उनका कनेक्शन काटने और आरसी जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 1680 लाइनमैन को लगाया गया है। इसकी मॉनिटरिंग कराई जा रही है।
इनसेट-
बकाए पर कटा चार विभागों का कनेक्शन
लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, पीडब्ल्यूडी आवासीय परिसर और पोस्ट आफिस का कनेक्शन काट दिया गया। अधिशासी अभियंता सर्वेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में संचालित 200 बेड के कोविड अस्पताल पर करीब 30 लाख रुपये बिल बकाया है। बिल बकाया होने पर सीएमओ कार्यालय का कनेक्शन काटा गया। इसी तरह पीडब्यलूडी आवासीय परिसर का 25 लाख, जिला पंचायत कार्यालय और पोस्ट आफिस का एक लाख से अधिक बिल बकाया है। पोस्ट आफिस का बिल जमा होने पर बुधवार को ही कनेक्शन जोड़ दिया गया है। जिला पंचायत व पीडब्ल्यूडी का भी 12 घंटे बाद कनेक्शन जोड़ा गया।
विज्ञापन

कनेक्शन लेने के बाद एक अप्रैल 2017 से एक बार भी बिजली बिल जमा न करने वाले 1.47 लाख उपभोक्ताओं की सूची बनायी गई है। उनका कनेक्शन काटने व बिजली बिल वसूली के लिए टीम लगा दी गई है।
- इं. सुभाष यादव, अधीक्षण अभियंता-सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें