फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से प्रयागराज, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल को भेजी जाएगी वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज

Mon, 19 Apr 2021 10:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज सोमवार को पहुंच गई। दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित वैक्सीन स्टोर सेंटर से वैक्सीन को संबंधित जिलों को भेजा जाएगा। अभी 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लग रहा है। वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण न रुके, इसके लिए गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती मंडल के लिए वैक्सीन वाराणसी आ गई है। 

विज्ञापन


अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी के लिए वैक्सीन की डोज नहीं मिली है। जिन मंडल के लिए हैं, वहां के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। बताया कि जिलेवार जल्द ही वैक्सीन को भिजवाया जाएगा। बताया कि फिलहाल जिले में टीका पर्याप्त है। जल्द ही वाराणसी के लिए भी वैक्सीन आने वाली है। यहीं से गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महराजगंज, मऊ, आजमगढ़ जिले में वैक्सीन का वितरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें