फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर एकबार फिर नगदी संकट, रुपये के लिए भटक रहे लोग

Fri, 12 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जहां मिल रहा पैसा वहां लग रही लंबी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
। बैंकों के एटीएम में एक बार फिर नगदी संकट शुरू हो गया है। इसमें कुछ जगहों पर तो नो कैश का बोर्ड लगा है जबकि कुछ जगहों पर आधा शटर गिराकर गार्ड बाहर बैठ रहे हैं।

ऐसे में हर कोई पैसे की तलाश में इधर-उधर चक्कर काट रहा है। जिस किसी एटीएम में पैसा मिलने की सूचना मिल रही हैं, वहां लंबी लाइन भी दिख रही है। 
शहर में कई जगहों पर एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई अन्य एटीएम भी में पैसा नहीं मिल रहा है। इसमें एसबीआई डीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, लंका आदि पर तो नो कैश का बोर्ड भी लगा है।
विज्ञापन


इस बीच कचहरी स्थित मुख्य शाखा के बाहर पैसा मिल रहा था तो वहां चिलचिलाती धूप में लोग लंबी लाइनें लगाकर खड़े थे। इसके अलावा यूनियन बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के एटीएम पर भी पैसा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खराब स्थिति ग्रामीण इलाकों में हैं, यहां लोग बैंकों में जाने को मजबूर हैं। नगदी संकट इस कदर है कि अधिकारी बैंकों में सोच समझकर कदम उठा रहे हैं।

इस बारे में एसबीआई के डीजीएम संजय मिश्रा ने बताया कि आरबीआई के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही पर्याप्त मात्रा में रुपया मिल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें