फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा बनारस, सरेराह प्रॉपर्टी डीलर महिला और ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 20 Sep 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी का लंका थाना क्षेत्र बुधवार की देर रात एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। नंद नगर कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने फार्च्यूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर नीतू त्रिपाठी (35) और उनके ड्राइवर सुमित गुप्ता (30) पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने वारदात को 9 एमएम की पिस्टल से अंजाम दिया है।

मौके से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है।  सूचना पाकर लंका पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वारदात का कारण प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधी बिजनेस की रंजिश, जमीन विवाद और मंडुवाडीह थाने के एक सिपाही से पुराना विवाद बताया गया है। लंका थाना अंतर्गत नंद नगर कॉलोनी में रहने वाले डॉ. पीयूष त्रिपाठी और उनकी पत्नी नीतू रियल इस्टेट सेक्टर से जुड़े हैं।
विज्ञापन


त्रिपाठी दंपती का ऑफिस कैंटोनमेंट क्षेत्र में है। बताया जाता है कि नीतू फार्च्यूनर से अपने ड्राइवर सुमित के साथ घर जा रही थी। घर से लगभग 200 मीटर पहले ही घात लगाए बाइक सवार एक बदमाश ने नीतू के वाहन को रुकवाया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लंका पुलिस के अनुसार तकरीबन छह से आठ राउंड फायरिंग में नीतू की बायीं जांघ और बाएं हाथ में गोली लगी है।

वहीं, सुमित के बाएं हाथ में गोली लगी है। सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर के साथ ही सीओ भेलूपुर और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद की रंजिश में गोली मारने की बात समझ में आई है। घायलों की हालत ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौतरफा हुई फायरिंग, जान से मारना था उद्देश्य

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती प्रॉपर्टी डीलर महिला - फोटो : अमर उजाला
फार्च्यूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर नीतू और उनके ड्राइवर सुमित पर चौतरफा फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने फायरिंग की और फिर पीछा कर चौतरफा फायरिंग की। फार्च्यूनर में आगे-पीछे और बाएं-दाएं हर तरफ गोली लगने के निशान थे।

माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी की और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।  कहा जा रहा है कि हमलावर ट्रेंड नही थे। इसी वजह से नीतू और उनके ड्राइवर बदमाशों की गोली का सटीक निशाना नही बन सके।

वाराणसी में हफ्ते भर में दूसरी बार 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। 9 एमएम की पिस्टल के इस्तेमाल ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले के 14 सितंबर को 50 हजार के इनामी बदमाश रईस बनारसी और राकेश अग्रहरि की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था।

इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी नही थी तब तक उसी तरीके से नीतू त्रिपाठी और उनके ड्राइवर सुमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। 9 एमएम की पिस्टल के इस्तेमाल ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है और आशंका जताई गई है कि अगर हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में पुलिस की चुनौतियां बढ़ेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें