फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में फिर तड़तड़ाई गोलियां, युवक पर सरेराह फायरिंग, पति-पत्नी और 'वो' का मामला

Thu, 25 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार की देर रात फिर गोलियां तड़तड़ाई। भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा पुलिस बूथ के पास साइकिल सवार राजू शर्मा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग झोंक दी। गोली तड़तड़ाने की आवाज पर क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर  पहुंची पुलिस गोली लगने से घायल युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


राजू के अनुसार उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे गोली मारी है। खोजवां किरहिया निवासी राजू शर्मा चौक क्षेत्र में सैलून में काम करता है। राजू के अनुसार काम से खाली होकर वो साइकिल से अपने घर जा रहा था। संकुलधारा पुलिस बूथ के समीप पहुंचते ही पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण वो सड़क पर गिर गया तो हमलावर भाग निकले।

पत्नी के प्रेमी ने मारी गोली

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार गोली राजू के बाएं तरफ पसली में लगी है और उसकी हालत गंभीर है। इस संबंध में सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घायल राजू और उसके भाई ने बताया है कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे गोली मारी है। राजू का कहना है कि वो पत्नी के प्रेमी को लेकर आपत्ति जताता था इसी वजह से उसे गोली मारी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

हत्या जैसी वारदातों को लेकर गंभीर नही वाराणसी पुलिस

हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर किस्म की आपराधिक वारदातों के खुलासे के लिए वाराणसी की पुलिस गंभीरता के साथ काम नहीं कर रही है। रोहनिया, चोलापुर और चौबेपुर क्षेत्र में हत्या के तीन मामलों की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है और पीड़ित परिवारों को थानेदार बार-बार यही जवाब देते हैं कि तफ्तीश जारी है।

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गंभीर किस्म की आपराधिक वारदातों के खुलासे के लिए संबंधित थानेदारों को लगातार चेताया जाता रहता है। जिसकी भी कार्यशैली इस संबंध में लापरवाह किस्म की प्रतीत होगी वो हर हाल में कार्रवाई की जद में आएगा। थाने के टॉप फाइव अपराधियों पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई न करने के लिए एसएसपी ने थानेदारों को फटकार लगाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें