छीने गए चेन की कीमत ढेड़ लाख रुपये बताई गई है। जगरनाथ धाम निवासनी मंजू सिंह शुक्रवार दोपहर में दुर्गाकुंड मंदिर गई थी। वहां से वापस लौटने पर कॉलोनी के मोड़ पहले एक तीन फीट की चौड़ी गली गई है। मंजू सिंह जैसे ही गली में घुसकर 10 कदम आगे पहुंची कि पीछे से एक युवक ने धावा बोला।
युवक महिला की गले से चेन छीन कर 100 मीटर दूर खड़े दूसरे युवक के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पीड़िता मंजू ने रो-रोकर बताया की 10 साल पहले पति ने सोने की चेन शादी की सालगिरह पर दी थी। जिसे आज मंदिर से वापस लौटते वक्त बदमाशों ने छिन लिया।