फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कमला पुरुषोत्तमी एकादशी पर कल पुण्यफल के लिए श्रीहरि के होंगे दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म में व्रत और पर्व की विशेष महिमा है। अधिकमास में कमला यानी पुरुषोत्तमी एकादशी के पुण्यफल के लिए 11 जून को लोग व्रत रखकर भगवान श्रीहरि का पूजन-अर्चन करेंगे। बृहस्पतिवार होने से यह एकादशी और ही फलदायी है। विष्णु मंदिरों में दर्शन-पूजन होगा। भागवान विष्णु का विशेष शृंगार कर उन्हें पीत वस्त्र धारण कराया जाएगा। व्रत रखकर श्रीहरि विष्णु का पूजन करने से उनकी कृपा से भक्तों के सर्वमनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

अधिकमास में पड़ने वाले एकादशी व्रत को कमला एकादशी, पद्मिनी या पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह व्रत 11 जून यानी बृहस्पतिवार को पड़ रहा है। इसे पुरुषोत्तम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अधिकमास के ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि 11 जून को भोर में 3:58 बजे से शाम को 5:54 बजे तक रहेगी। एकादशी तिथि के व्रत का पारण द्वादशी तिथि में होगा। उन्होंने बताया कि इस एकादशी को कमला एकादशी कहा गया है। लेकिन, अधिकमास में पड़ने पर ये भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

चावल के सेवन से बचें
एकादशी पर चावल का सेवन वर्जित है। मान्यता है कि माता शक्ति के क्रोध से बचने के लिए महर्षि मेधा ने अपने शरीर का त्याग किया था, जिसके बाद उनका अंश धरती में समा गया। जिस दिन उनका अंश पृथ्वी में समाया, उस दिन एकादशी तिथि थी। माना जाता है चावल और जौ के रूप में वह उत्पन्न हुए थे। इसलिए इस दिन इसका सेवन वर्जित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें