फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बगैर अनुमति सड़क पर रेलकर्मियों की सभा, 9 घंटे जाम, रेलकर्मी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल अधिकारी का वर्जन-
विज्ञापन

फोटो


बगैर अनुमति सड़क पर रेलकर्मियों की सभा, 9 घंटे जाम, रेलकर्मी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा
पुुलिस आयुक्त ने सिगरा इंस्पेक्टर और टीआई को लगाई फटकार, एसीपी चेतगंज ने खाली कराई सड़क
सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम की चपेट में रहा लहरतारा पुल
कैंसर पीड़ित और छात्रों को भी परेशानी हुई, कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लहरतारा स्थित डीआरएम भवन के ठीक सामने की सड़क पर शुक्रवार को एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभा राहगीरों के लिए आफत बन गई। लहरतारा से कैंट स्टेशन मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सिगरा थानाध्यक्ष और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी चेतगंज फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और नौ घंटे बाद रेल कर्मियों का टेंट, कुर्सी सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। जाम से छात्रों और कैंसर अस्पताल के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई एंबुलेंस फंसी रहीं।
प्रकरण को लेकर काशी विद्यापीठ चौकी इंचार्ज प्रेमलाल सिंह की तहरीर पर सिगरा थाने में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री एनबी सिंह, मनोज जायसवाल, अमित कुमार सिंह, सुशील राय, मनोज विश्वकर्मा, रमेश मीणा, बृजेश सिंह व अमित कुमार और टेंट व्यवसायी महेंद्र कुमार के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभा के चलते सुबह छह बजे से दोपहर 3 बजे तक लहरतारा रेलवे ब्रिज जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन

सड़क के बीच टेंट लगाकर सभा और 100 से अधिक कुर्सियां लगे होने के कारण कैंट फ्लाईओवर तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस आयुक्त तक शिकायत पहुंची तो आनन-फानन में सिगरा पुलिस ने सभा का टेंट उखड़वाया। जाम के कारण स्कूली बच्चों, कैंसर अस्पताल के मरीजों सहित अन्य राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे तमाम बच्चे रोने लगे।
पिकअप खड़ी करके सड़क ब्लॉक की
दिसंबर के पहले सप्ताह में रेलवे ट्रेड यूनियन मान्यता का चुनाव है। इसे लेकर विभिन्न रेल संगठनों की ओर से वाराणसी में सभा और जनसंपर्क किया जा रहा है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम कार्यालय के सामने बीच सड़क पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा की सभा रखी गई। सुबह ही पिकअप खड़ी करके सड़क ब्लॉक कर दी गई, फिर
टेंट लगा और कुर्सियां रखी गईं। साथ ही डीआरएम गेट के पास बैरिकेडिंग कर दी गई। इससे सड़क से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। साथ ही जाम की समस्या गहरा गई। जाम का असर महमूरगंज और बनारस स्टेशन के प्रथम द्वार तक देखने को मिला। वहीं, लहरतारा ओवरब्रिज भी सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम की चपेट में रहा। कैंट फ्लाईओवर भी जाम रहा। फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे गाड़ियां रेंगती दिखीं। ।


सुबह छह बजे ही लगने लगा टेंट, चौकी इंचार्ज को पता तक नहीं
जाम की सूचना पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल तक पहुंची तो उन्होंने वायरलेस सेट पर ही सिगरा इंस्पेक्टर और टीआई को फटकार लगाई। इसके बाद एसीपी चेतगंज गौरव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बीच सड़क से टेंट, कुर्सियां हटवाकर जाम खुलवाया। दोपहर तीन बजे के बाद किसी तरह सड़क खाली हुई और यातायात सामान्य हो सका। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे ही रास्ता बंद करके टेंट लगना शुरू हो गया था। विद्यापीठ चौकी इंचार्ज यदि सुबह ही टेंट नहीं लगने देते तो जनता को इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन


कोट:::

रेलवे की जमीन पर गेट मीटिंग के लिए रेलवे प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। सक्षम प्राधिकारी ने अनुमति दी। यह गेट मीटिंग थी। - एनबी सिंह, मंडल मंत्री, एनई रेलवे मजदूर यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें