फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका मैदान पर बनेंगे पांच हैंगर हाउस

Fri, 10 Jul 2015 02:03 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 जुलाई की शाम डीरेका मैदान पर होने वाली जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है।
विज्ञापन

 दिल्ली से आए विशेषज्ञ कारीगरों की देखरेख में मैदान पर पांच विशालकाय हैंगर हाउस तैयार किए जा रहे हैं। एक हैंगर हाउस में चार हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
प्रधानमंत्री जिस मंच से भाषण देंगे, उसके निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। मैदान की सतह को ईंट और सीमेंट से पक्का बनाया जा रहा है। सारी तैयारी बारिश के मद्देनजर हो रही है। मंच से लेकर पूरा डी एरिया (सुरक्षा घेरा) वाटरप्रूफ होगा। भारी बारिश हो तो भी मंच और पंडाल में एक बूंद पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन

मैदान के चारों ओर जलनिकासी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पंडाल के अंदर रोशनी के लिए बड़े-बड़े हैलोजन लगाए जाएंगे। साथ ही पंडाल के अंदर गर्मी और उमस से निजात दिलाने के लिए एअर सर्कुलेटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंडाल में बड़े-बड़े एलसीडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे ताकि पीछे बैठे लोग भी मंच पर चल रहे कार्यक्रमों से रूबरू हो सकें।
प्रधानमंत्री का भाषण लोग आसानी से सुन सकें, इसके लिए डिजिटल साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। पंडाल में वीआईपी, वीवीआईपी के अलावा यहां मीडिया के लिए अलग गैलरी होगी। इसके अलावा महिला कार्यकर्ताओं के बैठने की अलग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

 मालूम हो कि 16 की शाम पीएम यहां जनसभा को संबोधित करने से पहले रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करने के अलावा बिजली सुधार की योजना आईपीडीएस की शुरुआत करेंगे। मोदी बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद डीरेका पहुंचेंगे और यहां से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें