फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल पर ‘प्रभु’ मेहरबान

Fri, 26 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम कश्यप ने बताया कि रेल बजट में पूर्वांचल में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन को लेकर 72.52 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही कई स्टेशनों के विकास कार्यों की मंजूरी रेल मंत्रालय की ओर से प्रदान कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले पूर्वांचल के लगभग 335 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण के काम को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन




इस पर लगभग 2459.84 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसी प्रकार 551 किलोमीटर रेलखंड के विद्युतीकरण कराए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। इस कार्य पर लगभग  473.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं उत्तर रेलवे की दो लाइनों के दोहरीकरण पर 1531 करोड़ रुपये खर्च आएगा, जिसे स्वीकृति मिल गई है। कुल 3990.84 करोड़ दोहरीकरण पर खर्च होंगे।


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाली एक मात्र इंदारा-दोहरीघाट 34 किलोमीटर लंबी छोटी लाइन भी अब बड़ी लाइन में परिवर्तित हो जाएगी। इसके आमान परिवर्तन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए बजट 2016-17 में 119.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें