फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगा बिजली, मिला लाठी-करंट

Fri, 26 Jun 2015 01:49 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहली बारिश में ही शहर की बिजली पानी व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार की रात से ही कई इलाकों में बिजली गुल रही। गुरुवार की सुबह भी बिजली नहीं आई तो कुछ लोगों का धैर्य जवाब दे गया। जब क्षेत्रीय जनता बिजली मांगने पहुंची तो उन्हें लाठियां मिली।
विज्ञापन

हैदराबाद गेट के पास करौंदी नरायनपुर मार्ग पर चक्काजाम करने वाले चार लोगों को लंका पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अंधेरे में रोजा खोलने से नाराज पीलीकोठी में बुनकरों ने चक्काजाम किया।  
डुबकियां पावर स्टेशन में बसबार बदलने के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली कटौती होनी थी लेकिन कटौती 12 बजे तक हुई। आंधी बारिश से कई इलाकों में बिजली संकट गहराया था।
विज्ञापन

पन्ना लाल पार्क में ब्रेकर जला है। कैंट में बिजली तार पर पेड़ गिरने से मंडुवाडीह इलाके में भी बिजली संकट रहा। वरूणा पार, पक्के महाल, सिगरा, लंका, सारनाथ, लल्लापुरा, मदनपुरा, लहरतारा, भेलूपुर, औरंगाबाद, मैदागिन, कज्जाकपुरा सहित कई इलाकों में बिजली का संकट रहा।
हैदराबाद गेट के समीप लगा ट्रांसफार्मर बुधवार की रात में जल गया था। गुरुवार शाम तक जब इलाके में बिजली नहीं आई तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया। डेढ़ सौ की संख्या में स्थानीय लोगों ने करौंदी नरायनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें भगाया और रास्ता खुलवाया। लाठीचार्ज के बाबत लंका एसओ रमेश यादव ने कहा कि लाठीचार्ज नहीं किया गया केवल लाठी पटककर भगाया गया। उधर बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने पीलीकोठी में चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे के भीतर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। बुनकर नेता नाजिम अंसारी ने कहा कि रोजेदारों को रोजा अंधेरे में खोलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें