फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीएम आगमन पर सिगरा जनसभा स्थल सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भाजपा ने बनाई पार्किंग की व्यवस्था

Sat, 19 Oct 2024 08:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पीएम काशी आने वाले हैं और पीएम अपने आगमन के दौरान सिगरा स्टेडियम ग्राउंड में जनता को संबोधित करने के साथ योजनाओं परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम के आगमन पर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के आगमन और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान तैयार किया है। जिससे कार्यक्रम में आने वाले किसी भी समर्थक को असुविधा न हो।
विज्ञापन
सिगरा सभा स्थल पर भाजपा की बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले भाजपा के पदाधिकारियों ने बैठक की और पार्किंग की अलग व्यवस्था पर चर्चा की। बताते चलें कि 20 अक्टूबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सिगरा स्टेडियम ) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की जनसभा में भाग लेने आने वाले वाहनों के ठहराव (पार्किंग स्थल) की अलग अलग व्यवस्था की गई है। जिसे चार प्रकार के रूट में विभाजित किया गया है। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि जनसभा में जिले की आठो विधान सभा के कार्यकर्त्ता एवं आम जनमानस भाग लेंगे जो विभिन्न दो पहिया,थ्री वीलर एवं चार पहिया वाहनों से  जनसभा में भाग लेने आयेंगे, वाहन पार्किंग में किसी भी प्रकार की किसी को असुविधा न हो इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता विवेक मौर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम को वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी सौपी गयी है जिसके तहत अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन पार्किंग का स्थान नियत किया गया है जो निम्न प्रकार है।

विज्ञापन



रुट A - कमच्छा, महमूरगंज, रथयात्रा की तरफ से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम (सभा स्थल) जाने वाले पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस हेतु पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग स्थल -1 कमच्छा, नीमामाई के तरफ से आनेवाले टोटो/ई-रिक्शा हनुमान मन्दिर रथयात्रा चौराहे से पहले दाहिने साइड बीटीएस स्कूल
में वाहन पार्क करें। (क्षमता 400 टोटो)।
पार्किंग स्थल -2   महमूरगंज, रथयात्रा से आने वाले वाहन टोटो नटराज सिनेमा ग्राउण्ड में पार्क करें। (क्षमता200 टोटो )।
पार्किंग स्थल -3 रथयात्रा, सिगरा चौराहा के तरफ से आने वाले दो पहिया वाहन अरिहंत बेसमेंट में पार्क करें। (क्षमता 150 दो पहिया वाहन )।
पार्किंग स्थल -04 सिगरा तथा साजन तिराहा से आने वाले दो पहिया वाहन चन्द्रिका नगर कालोनी सड़क के किनारे दोनों तरफ पार्क करेंगें। (क्षमता 500 दो पहिया वाहन )। रूट A के तरफ से आने वाले वाहन/टोटो भारत सेवा संघ तक 1 घंटे पूर्व आकर कार्यकर्ताओं को यहां उतारकर,यू-टर्न लेकर उपरोक्त पार्किंग में जाकर वाहन पार्क करेंगें।


रुट B- गिलट बाजार, पांडेयपुर,चौंकाघाट की तरफ( विधानसभा वाराणसी उत्तरी, शिवपुर,अजगरा आदि)से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस हेतु पार्किंग व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग स्थल 05 कैण्ट, इंग्लिशिया लाइन के तरफ से जनसभा में आने वाले चार पहिया वाहन काशी विद्यापीठ गेट नम्बर 01 के अदंर पार्क करेंगें।
वहां से पैदल  सामान्य गेट से जनसभा स्थल जाएंगें। (क्षमता 250 चार पहिया वाहन)
पार्किंग स्थल 06  मलदहिया, कैण्ट, इंग्लिशिया लाइन की तरफ से आने वाले टोटो/बस काशी विद्यापीठ स्पोर्टस ग्राउंड में पार्क करें, तथा जनसभा
मेन गेट तक पैदल जाएगें।(क्षमता टोटो-800/बस -200 वाहन )
रूट B के तरफ से आने वाले वाहन/ टोटो/बस आदि साजन तिराहा तक, 01 घंटे पूर्व तक जाकर कार्यकताओं को यहा उतार कर,
दाहिनें मुड़कर काशी विद्यापीठ  के गेट नं0-2 से अन्दर जाकर काशी विद्यापीठ स्पोर्टस ग्राउण्ड में पार्क करेंगें।


रुट C- मुढैला, लहरतारा चौराहा की तरफ से (विधानसभा क्षेत्र रोहनिया एवं सेवापुरी)से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस हेतु पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग स्थल 7  मुढैला, लहरतारा चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन कैंसर अस्पताल कैण्ट से यू-टर्न होकर सनबीम लहरतारा से महमूरगंज रोड पर
बायें स्थित रेलवे ग्राउंड में बस तथा चार पहिया वाहन पार्क करें। वहां से पैदल ग्राउंड से दाहिने न्यू लोको कॉलोनी के बायें जयप्रकाश नगर
कालोनी होते हुए करेंट कोचिंग के बगल से सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स गेट नं0-07 से जनसभा स्थल जाएगें। ( 900 मीटर) (क्षमता 100
बस,100 चार पहिया तथा 150 दो पहिया वाहन)

रुट D- वीवीआईपी, हेतु पार्किंग व्यवस्था

पार्किंग स्थल-8 वीवीआईपी पार्किंग रूद्राक्ष परिसर (उपरी तल) केवल पास युक्त वाहन । (क्षमता 80 चार पहिया वाहन)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें