फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर 19 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

Wed, 07 Jan 2015 01:50 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तहसील दिवस पर मंगलवार को जमीन पर कब्जे की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। सदर तहसील में जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने जमीन की पैमाइश हीलाहवाली करने की शिकायत पर मीरापुर बसहीं के लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। मजदूरी का भुगतान नहीं और सस्ते गल्ले की दुकान में घटतौली की भी शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन


तहसील दिवस पर सदर तहसील में 110, राजातालाब में 67, पिंडरा में 52 शिकायतें आईं, जिनमें से 19 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लंका थाना क्षेत्र के चंदन नगर कराैंदी निवासी सुमित कुमार सिंह की शिकायत पर लंका के थानाध्यक्ष को हैदराबाद गेट के पास से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
राजातालाब में में मुख्य राजस्व अधिकारी केके सिंह के सामने नीलम देवी ने मेरिट के बावजूद प्रेरक के रूप में चयन नहीं करने की शिकायत की तो पिंडरा में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र राय के के सामने गणेशपुर के श्रमिकों ने सड़क बनाने के बाद मजदूर का भुगतान नहीं करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें