फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओलंपिक दिवस पर एक बार फिर खिलाड़ियों को टोपी पहनाकर घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुआ जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन, गर्मी के कारण टाली गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

तीन हजार मेडल और प्रमाण पत्र छपकर तैयार, महज पूरी की गई औपचारिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिला ओलंपिक दिवस पर शुक्रवार को सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को लाल टोपी पहनाकर घुमाया गया और औपचारिकता पूरी गई। साथ ही 23 साल बाद होने वाले जिला ओलंपिक खेलों को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जबकि मेडल और प्रमाण पत्र भी बनकर तैयार थे।
सभी खेल संघों के साथ बैठक कर जिला ओलंपिक खेल की तैयारी की गई थी। 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खेल का उद्घाटन होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिगरा स्टेडियम में कुछ खिलाड़ियों के साथ रैली निकाली गई। जिसे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज शम्पू ने बताया कि 22 साल बाद भी जिला ओलंपिक खेल नहीं हो सके। साल 2000 में 10 खेलों के जिला ओलंपिक के बाद इस बार योग और मलखंभ के साथ कुल 31 खेलों के आयोजन की तैयारी थी, लेकिन गर्मी के कारण प्रतियोगिता टाल दी गई।
ये खेल होने थे
शम्पू ने बताया कि निजी विद्यालयों और खेल संघों के सहयोग से फुटबाॅल, कबड्डी, एथलेटिक्स, पंजा कुश्ती, रोइंग, वेटलिफ्टिंग, नेटबाॅल, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, तीरंदाजी, हैंडबॉल, साइक्लिंग, बैडमिंटन, वूशु, बास्केटबॉल, खोखो, रोलर स्केटिंग, जिमनास्टिक, ताइक्वांडो, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, मुक्कबाजी, शतरंज, कराते और हॉकी जैसे ओलंपिक और गैर ओलंपिक खेल होने थे।
विज्ञापन

अगले माह कराने की योजना
आयोजक विद्यालय सनबीम वरुणा की खेल प्रशिक्षक मनीषा रानी ने बताया कि उद्घाटन की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन गर्मी के कारण इसे टाल दिया गया है। अब जुलाई में आयोजन कराने की योजना है। जल्द ही अगली तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें