अलंकार योजना के तहत होगा जीर्णोद्धार, दो साल में पूरा होगा काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर 31 राजकीय विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू होगा। 31 पैमाने पर विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसमें सुरक्षित पेयजल, शौचालय, साइकिल स्टैंड, डेस्क-बेंच, रैंप, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई, खेल मैदान, वर्षा जल संचयन की व्यवस्था प्रमुख हैं। बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा देने के लिए सरकार की ओर से अलंकार योजना शुरू की गई है। कायाकल्प के लिए क्वींस कॉलेज को 40 लाख, प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को 23 लाख और जीजीआईसी सहित सात विद्यालयों को पैसे दिए जा चुके हैं। कायाकल्प दो साल में पूरा होना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि काम जल्द शुरू होगा। कायाकल्प के लिए चयनित कुछ विद्यालयों को पैसे आवंटित हो गए हैं। बचे विद्यालयों को जल्द पैसे मिलने की उम्मीद है।