फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर दो दिवसीय महोत्सव आज से

Wed, 25 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर यहां 25-26 मई को अस्सीघाट पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। अस्सी घाट पर आयोजित कर्तव्य पथ के दो वर्ष कार्यक्रम के तहत अलग-अलग योजनाओं से जुड़ी झांकियां सजेंगी। प्रदर्शनी लगेगी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भाजपा केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों का बखान करेगी।
विज्ञापन


यहां दो साल में वाराणसी में कराए गए विकास के जुड़े कार्यों की भी झांकियां सजेंगी। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि अस्सी घाट पर दो दर्जन से ज्यादा सरकारी विभागों के स्टाल लगेंगे। इन स्टालों पर मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. हरेंद्र राय को इस पूरे कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। इनके साथ वैभव कपूर, अशोक चौरसिया, नंदजी पांडेय, अमित अग्रवाल, रोहित कपूर, उत्तम ओझा एवं साधना वेदांती को भी लगाया गया है।

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा के 45 मंत्रियों को यूपी में उतारा गया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में कर्तव्य पथ के दो वर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं बंडारू दत्तात्रेय को मोर्चे पर लगाया गया है। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामविचार नेताम पार्टी की तरफ से इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी 27 मई को यहां आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें