फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बुद्ध पुर्णिमा पर ज्ञान और शांति के संगम से महकेगा मूलगंध कुटी विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को सारनाथ में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मूलगंध कुटी विहार में बौद्ध महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें धम्म देशना, विपश्यना, परिचर्चा, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के साथ-साथ विश्व शांति के प्रतीक-भगवान बुद्ध विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



शुक्रवार की शाम को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के शांतरक्षित लॉन में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव संगोष्ठी आयोजित होगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. वांगचुग दोर्जे नेगी करेंगे। मुख्य अतिथि हरगोविंद बौद्ध रहेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है। इसी दिन वैशाख पूर्णिमा को लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व उनका जन्म हुआ, बोधगया में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और कुशीनगर में उन्होंने 483 ईसा पूर्व को 80 वर्ष की उम्र में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया यानी जन्म-मृत्यु के चक्र से पूरी तरह मुक्ति पाई। भगवान बुद्ध का संदेश आज भी पूरी दुनिया में शांति और करुणा का मार्ग दिखाता है। जापान, चीन, थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान जैसे कई देशों में बौद्ध धर्म प्रमुख रूप से माना जाता है। वहीं भारत, नेपाल, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी सहित कई देशों में भी इसके अनुयायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें