फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओमवीर ने गेंदबाजी में बिहार की बैटिंग लाइन ध्वस्त की, बल्ले से बनाए 22 रन

विज्ञापन
1ये मारा छक्का...वाराणसी में शुक्रवार को सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में शुरू हुई सेवा संकल्प टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में सेवा संकल्प टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने बिहार को दस रनों से मात दी। उत्तर प्रदेश के ओमवीर सेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ओमवीर ने बल्लेबाजी करने उतरी बिहार के तीन बल्लेबाजों को आउट कर बैटिंग लाइन ध्वस्त कर दी। बल्लेबाजी करते हुए 22 रन भी बनाए। बिहार के कप्तान कुमार देव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम 20 ओवर में 110 रन ही बना सकी। उत्तर प्रदेश की ओर से मेहताब ने 28 रन बनाए। सुबह दस बजे बृजेश सिंह और पद्मश्री विमल जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसे शुरू किया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्वलन कर मैच का उद्घाटन किया। समारोह में काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया विशिष्ट अतिथि थे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंद वर्धन भी उपस्थित थे। पैरा ओलंपिक खेल में भाग ले चुके जुड़वां भाई रोहित और राहुल गुप्ता मुख्य आकर्षण रहे। पद्मश्री विमल जैन ने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं। अवसर मिलने पर दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की बात कही। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने स्वागत भाषण दिया। संचालन महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें