फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी और गृह मंत्री भारत का नागरिक होने का प्रमाण पत्र दें- ओमप्रकाश

Mon, 20 Jan 2020 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को वाराणसी में सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश के नागरिक होने के प्रमाण देने कहा।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री इस देश की जनता से नागरिक होने का प्रमाण मांग रहे हैं। पहले वह खुद सबूत दे दें कि वो इस देश के नागरिक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कभी कैब, तो कभी सीएए और एनआरसी पर चर्चा कर रही है। प्रधानमंत्री कहते हैं, कि एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं हुई है, वहीं गृह मंत्री कहते हैं कि एनआरसी अब पूरे देश में लागू करेंगे।

राजभर ने कहा कि वोट लेते वक्त नहीं पूछा जाता कहां के रहने वाले हो। जब सरकार बन जाती है, तो हम ही से पूछा जाता है कि हम कहां कि नागरिक हैं। आप सबूत पेश करो। पूरे देश में आंदोलन हो रहे हैं, आज देश में शिक्षा की जरूरत है, मरीजों को अच्छी शिच्छा मिले, बेरोजगारों को रोजगार मिले। इसके लिए सरकार कभी इस पर चर्चा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि हम कहते थे कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है तो बड़ा खराब लगता था। अब जब वह स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। यह किसी भी सरकार की असफलता है। आपको मालूम है कि कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है तो उसे के खिलाफ कार्रवाई कीजिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें