फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी चिंता: वाराणसी में मिले ओमिक्रॉन के 77 मरीज, कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार पार, 24 घंटे में 390 केस

Sat, 08 Jan 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के वाराणसी में ओमिक्रॉन ने  दस्तक दे दी है। शनिवार को वाराणसी में 77  लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 390 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में मिले ओमिक्रॉन के 36 मरीज - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच वाराणसी में भी ओमिक्रॉन की दस्तक हो गई है। एक साथ 77 मरीज ओमिक्रॉन के मिलने के बाद हड़कंप मचा है। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। तीन दिन पहले ही जांच के लिए 96 सैंपल लाए गए थे। अभी बाकी सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन


शनिवार को एक दिन में 390 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1011 हो गया है। इस बीच ओमिक्रोन की जिले में दस्तक के बाद हर कोई और सजग हो गया है। वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ने प्रशासन के साथ ही शासन के माथे पर भी बल खींच दिया है। चिंता बढ़ गई है। कोरोना के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को 120, गुरुवार को 149 और शुक्रवार को 210 संक्रमित मिले थे। 

आईएमएस बीएचयू में ओमिक्रॉन की पुष्टि 
वैसे तो वाराणसी में जो कोरोना मरीज मिल रहे हैं, उनकी सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे जा रहे थे, लेकिन तीन दिन पहले ही आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में भी जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एमआरयू लैब इंचार्ज प्रो. रोयाना सिंह के अनुसार उन्होंने 96 सैंपल जांच के लिए लगाए थे, इसमें 77 मरीज ओमिक्र\न के मिले हैं। ये सभी सैंपल वाराणसी जिले के हैं। अभी आसपास के जिलों से आने वाले सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि ओमिक्र\न के मरीजों की पुष्टि होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी को भी दे दी गई है।

वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ.संदीप चौधरी ने कहा कि अभी तीन दिन पहले ही एमआरयू लैब में जीनोम सीक्वेसिंग शुरू हुई है। जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुई जांच में अभी सैंपल की विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर कोरोना से जुड़ी हर जानकारी

सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति कोविड संबंधित जानकारी के साथ ही मदद हासिल कर सकता है। इसके अलावा 0542-2221937, 0542-2221941, 0542-2221942, 0542-2221944 के साथ ही 0542-2720005 पर भी कॉल कर मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोविड पीड़ित किसी व्यक्ति को यदि एम्बुलेंस की जरूरत है अथवा उसे किसी भी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है तो वह मोबाइल नंबर 7307413510 पर काल कर मदद प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें