फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ी जाति विद्यार्थियों के साथ छलावा कर रही प्रदेश सरकार :ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार पर पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए सरकार द्वारा बजट मात्र 600 करोड़ धनराशि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 21 लाख हो गई है और सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का बजट बढ़ाने के बजाय 278 करोड़ रुपया कम कर दिया गया। जिसके वजह से 20 प्रतिशत ही पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति सरकार दे रही है। वहीं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को 85 प्रतिशत शुल्क प्रतिपूर्ति सरकार दे रही है। सुभासपा मांग करती है कि पिछले वर्ग के छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से 2070 करोड़ रुपये तत्काल बजट जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें