फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर गठबंधन पर फिर बोलें- सपा और बसपा दगे हुए कारतूस

Fri, 01 Feb 2019 07:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर से सपा-बसपा गठबंधन पर बलिया में एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने सपा और बसपा की तुलना दगे हुए कारतूस से कर दी। इसके अलावा सत्ता पक्ष को भी आड़े हाथ लिया है। 
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कस्बा के बरयां में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सपा और बसपा दगे हुए कारतूस है। यह दोनों दल 2014 का लोकसभा चुनाव और 2017 के विधान सभा चुनाव में अपनी दशा देख चुके है। इन दोनों का गठबंधन अपने अस्तित्व बचाने को लेकर है।

साथ ही योगी सरकार के प्रति भी हमलावर रहे। कुंभ स्नान के सवाल पर उन्होंने कहा कि 38 हजार करोड़ रुपये के बजट के बाद भी गंगा साफ नहीं हुई। लेकिन प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पिछड़े गरीब मजलूम के जो एक करोड़ 70 लाख बच्चे पढ़ते है। जिनको 72 साल से नेता अपनी सरकार में टाट पर बैठाने का पाप किए हैं। वह सभी कुंभ में नहाकर पाप धो रहे है। लेकिन ऐसे लोग गंगा को और दूषित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुई तो अकेले चुनाव लड़ेगी सुभासपा

भाजपा के सहयोगी बने रहने के सवाल पर ओम प्रकाश ने कहा कि बीते 28 साल से पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले 27 फीसदी आरक्षण में अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा का हिस्सेदारी और शराबबंदी हो जाती है तो ठीक है। अन्यथा उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। कहा कि बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता के बाद आश्वासन मिला था कि चुनाव से छह माह पूर्व मांगें पूरी की जाएगी।

चुनाव में अब 60 दिन ही शेष बचे है, लेकिन हमारी मांगे अधूरी है। जब कि गरीब सवर्णों को आरक्षण 48 घंटे में ही दे दिया गया। हमारी मांग पूरी ना होने की सूरत में सुभासपा प्रदेश के 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। कहा कि 24 फरवरी को वाराणसी में आयोजित पार्टी की बैठक में इस पर विशेष चर्चा होगी।

पूर्वांचल में पिछड़ों की संख्या 38 फीसदी है। यह जिसका साथ देगी झंडा उसी का लहराएगा। इस मौके पर संजय सिंह, आलोक पांडेय, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें