- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो गया। सपा और बसपा सरकार में बनारस सहित पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दंगे में होते थे।
सुभासपा अध्यक्ष एक कार्यक्रम के सिलसिले में शुक्रवार को काशी आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मऊ के घोसी उपचुनाव में जीत की नहीं, हजार गुना ज्यादा ओमप्रकाश राजभर की हार की चर्चा है। एसी में बैठने वाले सपा नेताओं को सुभासपा ने गांव की पगडंडियों पर चलने को मजबूर कर दिया। रामगोपाल और शिवपाल यादव तक घोसी में डेरा डाले रहे।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर कहा कि विपक्ष के लोग झूठे हैं। मुलायम खुद चाहते थे कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाए।