फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ओमप्रकाश के नाम में भी 'पी' आता है, सीएम के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का तंज

Sat, 22 Aug 2026 05:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Politics: पीडीए के ‘पी’ को पाकिस्तान से जोड़ने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। तंज किया कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नाम में भी ‘पी’ है, तो क्या उन्हें भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए सम्मेलन के जरिए युवाओं के हक, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाएगी।
विज्ञापन
सुभाष राजभर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष राजभर ने मुख्यमंत्री योगी के पीडीए संबंधी बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि पीडीए के 'पी' का अर्थ पाकिस्तान भी हो सकता है। इस पर सुभाष राजभर ने पलटवार करते हुए भाजपा के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश के नाम में भी 'पी' आता है, तो क्या मुख्यमंत्री उन्हें भी मंडल से बर्खास्त करेंगे।

विज्ञापन




वाराणसी के सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा 'पी' को पाकिस्तान से जोड़कर देश में एक बार फिर हिन्दू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पिछड़े और वंचितों का अपमान है। सुभाष राजभर के अनुसार, भाजपा पिछले 10 वर्षों से देश और प्रदेश में यही काम कर रही है। वे लगातार जाति और धर्म के नाम पर समाज में बंटवारा करते आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जोर दिया कि समाजवादी पार्टी ही समाजवादी मूल्यों की बात करती है। इसके विपरीत, भाजपा नफरत और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देती है। उनका आरोप है कि भाजपा जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान ही नहीं देना चाहती है। यह राजनीति केवल समाज में वैमनस्य बढ़ाने का काम करती है।

Trending Videos

सपा का पीडीए सम्मेलन और युवा आक्रोश
सुभाष राजभर ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने अपना पीडीए सम्मेलन शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांवों में 'जेन जी' यानी युवा पीढ़ी से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के युवाओं में काफी गुस्सा है। युवा अपने हक-अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बार-बार सामने आ रहे हैं। परंतु वर्तमान सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। यह युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की उदासीनता को दर्शाता है।

भाजपा पर मनुस्मृति लागू करने का आरोप
सुभाष राजभर ने भाजपा पर विवादास्पद और ध्रुवीकरण करने वाले बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी मनुस्मृति लागू करवाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य भारतीय संविधान को कूड़े की टोकरी में फेंकना है। भाजपा की राजनीति समाज में विभाजन पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए दिए जाते हैं। यह देश के सांविधानिक मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर पर सियासी तंज
सुभाष राजभर ने भाजपा के मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी सियासी तंज कसा। उन्होंने उन्हें भाजपा का 'मर्सी मिनिस्टर' बताया। उनके अनुसार, भाजपा ने ओमप्रकाश राजभर को पार्टी में डाकिया का काम करने के लिए रखा है। वे भाजपा द्वारा दिए गए बयानों को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने भाजपा की सत्ता लोलुपता पर भी सवाल उठाए। सुभाष राजभर ने कहा कि भाजपा ने उसे मंत्री बनाया है जो उन्हें पानी पी-पीकर गाली देता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें