फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नौकरी के साथ ही देश के लिए तैयार करेंगे अच्छे हॉकी प्लेयर, ओलंपियन राहुल सिंह बने मुंबई कस्टम में असिस्टेंट कमिश्नर 

Sun, 10 Jan 2021 12:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राहुल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी के बेटे और हॉकी ओलंपियन राहुल सिंह मुंबई के कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनाए गए हैं। शिवपुर के हटिया निवासी गौरीशंकर सिंह के पुत्र राहुल सिंह नौकरी की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही यह भी प्रयास है कि काशी से राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खिलाड़ियों को तैयार किया जाए। काशी व विवेक सिंह ओलंपियन एकेडमी से खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर है।

विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला से टेलीफोन पर बातचीत में असिस्टेंट कमिश्नर राहुल सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से संभव हो सकी है। खेल के प्रति लगाव अभी भी ठीक उसी तरह है जिस प्रकार 1996 में अटलांटिका में हुए ओलंपिक खेल में था। अपने खेल के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर काशी का मान बढ़ा चुके राहुल सिंह इस समय आल इंडिया कस्टम जीएसटी व सेंट्रल सेक्रेटिएट के कोच भी हैं। वह ऐसे पहले ओलंपियन है जो आईआरएस बने हैं। लाकडाउन के बाद जुलाई से अक्तूबर माह तक काशी में रहने के दौरान राहुल सिंह ने विवेक सिंह ओलंपियन स्टेडियम में हाकी खिलाड़ियों को कई गुर भी सिखाएं थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें